रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Almora News:नेटवर्क की समस्या बनी किसान आईडी बनाने में बाधा – Network Issues Hinder The Creation Of Farmer Ids
अल्मोड़ा

Almora News:नेटवर्क की समस्या बनी किसान आईडी बनाने में बाधा – Network Issues Hinder The Creation Of Farmer Ids

November 25, 2026


स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड के दूरस्थ गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नेटवर्क नहीं मिलने से किसान आईडी बनाने का काम प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि उद्यान विभाग के कर्मचारियों को नेटवर्क की तलाश में गांव से आधा किलोमीटर दूर जंगल तक जाना पड़ रहा है।

उद्यान अधिकारी बालम सिंह घुघत्याल के अनुसार भैषोड़ा और तोक बुधानी समेत कई गांवों में नेटवर्क की समस्या के चलते आईडी बनाने में दिक्कत आ रही है। तोक बुधानी में 52 और भैषोड़ा में करीब 22 किसानों की आईडी बननी बाकी है। कनकोट गांव के पास मोबाइल टावर होने के बावजूद आसपास के कई गांवों में नेटवर्क नहीं पहुंच पा रहा है।

ग्रामीण बोले

नेटवर्क नहीं होने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहे हैं। किसानों को छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए भी दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है।

– नीलम देवी, ग्रामीण

गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। किसान आईडी बनाने के लिए भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

-बस्ती देवी, ग्रामीण

सरकार किसानों के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीण उनका लाभ लेने में परेशानियां झेल रहे हैं।

– अनुली देवी, ग्रामीण

गांव में नेटवर्क की सुविधा नहीं होने से ऑनलाइन काम कराने के लिए जंगल या दूसरी जगहों पर जाना पड़ता है। इससे समय और मेहनत दोनों बर्बाद होते हैं। – दीपक जोशी, ग्रामीण

क्षेत्र में मोबाइल टावर होने के बावजूद गांवों तक नेटवर्क नहीं पहुंच रहा है। संबंधित विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। -इंदर सिंह, ग्रामीण

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X