रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन – Ramleela Concludes With The Coronation Of Ram

November 26, 2026


कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक के यदुवंश पूर्व माध्यमिक विद्यालय मालपुर वैष्णोपुर में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई। अंतिम दिन रावण वध के बाद श्रीराम, लक्ष्मण और सीता सहित सुग्रीव, विभीषण, जामवंत, हनुमान व अंगद पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे। वहां गुरु वशिष्ठ, तीनों माताओं, भरत, शत्रुघ्न और अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने वैदिक विधि-विधान से श्रीराम का राज्याभिषेक किया। राज्याभिषेक होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाकर खुशी जताई। रामलीला में नवयुवक कमेटी के कलाकार यमुना प्रसाद, राम शंकर, ज्ञान प्रकाश, प्रेमचंद, रमेश चंद्र, अजय कुमार, अरविंद सिंह, अली मोहम्मद, जितेंद्र, नागेंद्र, सोनू, सुग्रीव, राम सुरेश, गोरखनाथ, जय हिंद और दीपक ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। कमेटी अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने रामलीला के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए दर्शकों, कलाकारों और प्रशासन के प्रति आभार जताया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X