रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालौन

Jalaun News:रोज 15 मिनट मौन साधना करने का आह्वान – A Call To Practice 15 Minutes Of Silent Meditation Daily

November 26, 2026


मुहम्मदाबाद। विश्व में बढ़ते तनाव, अशांति और वैमनस्य के बीच मानवता को प्रेम, शांति और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से मौन साधना देवस्थान, बंधौली में 16वां मौन साधना वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

इसमें रोज 15 मिनट मौन साधना करने का आह्वान किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों से पहुंचे संतों और वक्ताओं ने निस्वार्थ प्रेम, संगठन और एकता को मानव कल्याण का आधार बताया। उन्होंने कहा कि मौन साधना आत्मचिंतन का माध्यम है। इससे व्यक्ति के भीतर सकारात्मकता और समाज में आपसी सद्भाव बढ़ सकता है।

वक्ताओं ने लोगों से प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट मौन साधना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में विश्व को विनाश और अशांति से बचाने के लिए प्रेम, सहिष्णुता और सर्वधर्म एकता की भावना को मजबूत करना जरूरी है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे 30 मिनट तक शंख ध्वनि के साथ हुआ। इसके बाद एक घंटे तक मनन, चिंतन और ध्यान किया गया। दोपहर 12 बजे यज्ञ-हवन एवं सत्कार्य, दो बजे नाम मंत्र कीर्तन और तीन बजे गीत-कविताओं की प्रस्तुति हुई। शाम चार से छह बजे तक सर्वधर्म सम्मेलन आयोजित किया गया।

शाम 6:30 बजे दैनिक मौन साधना के बाद रात आठ बजे से रात्रि भर मौन साधना, सत्संग और प्रवचन का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर शांति और मानव कल्याण का संकल्प लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X