रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खतरे में सेहत :डेढ़ साल से दूषित पानी की आपूर्ति, 11 हजार लोग प्रभावित – Health At Risk: Contaminated Water Supply For 18 Months, 11,000 People Affected
कौशांबी

खतरे में सेहत :डेढ़ साल से दूषित पानी की आपूर्ति, 11 हजार लोग प्रभावित – Health At Risk: Contaminated Water Supply For 18 Months, 11,000 People Affected

November 26, 2026

जिले की दो नगर पालिकाओं में दूषित पेयजल की आपूर्ति लोगों की सेहत के लिए खतरा बनी है। करीब डेढ़ साल से करीब 11 हजार लोग गंदा और बदबूदार पानी मिलने से परेशान हैं। भरवारी नगर पालिका के वार्ड-15 देहदानी रमाशंकर नगर स्थित इंदिरा नगर और मंझनपुर नगर पालिका के उधोश्याम नगर वार्ड-नौ के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी है।

दूषित जलापूर्ति से मंझनपुर में करीब चार हजार और भरवारी में की सात हजार की आबादी इससे प्रभावित है। मंझनपुर में पिछले डेढ़ साल से, जबकि भरवारी में करीब एक साल से दूषित पानी की समस्या है।

मंझनपुर के उधोश्याम नगर के निवासी करण मौर्य का कहना है कि कुछ समय पहले वार्ड में खराब सड़क की मरम्मत कराई गई थी। तब काम के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइप टूटी होने से पानी रिसकर सड़क पर भर रहा है। इससे कीचड़ की स्थिति बन जाती है। घरों में पानी की मोटर चलाने पर पाइपलाइन से आने वाले पानी में कीचड़ वाला गंदा पानी भी शामिल हो जाता है। रिसाव की वजह से यह गंदा पानी टूटी पाइप से होकर घरों तक पहुंच रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। नियमित बिल का भुगतान करने के बाद लोग शुद्ध पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। इस मामले में मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज उर्फ फौजी ने बताया कि समस्या का निस्तारण जल्द कराया जाएगा।

——————————————–

— करीब डेढ़ साल से दूषित जलापूर्ति की समस्या बनी है। मोटर चलाने पर कीचड़युक्त पानी घर तक पहुंचने से टंकी का पानी दूषित हो रहा है। – मयंक अग्रहरि, निवासी उधोश्याम नगर, मंझनपुर

— नगर पालिका को पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए क्षतिग्रस्त पाइपलाइन जल्द ठीक करानी चाहिए। तब लोगों को साफ पानी मिल सकेगा। गंदे पानी की वजह से लोग परेशान हैं।- छोटू मौर्य, निवासी उधोश्याम नगर, मंझनपुर

—— पाइप लाइन से आने वाला पानी बेहद खराब है। पानी गंदा और बदबूदार होने के कारण पीने योग्य नहीं रहता। कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला।- रचना केसरवानी, निवासी इंदिरा नगर, भरवारी

——वर्षों से दूषित पानी की समस्या बनी है। इसके बावजूद उपभोक्ता पानी का बिल भर रहे हैं। पालिका प्रशासन पानी की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।- रीना केसरवानी, निवासी इंदिरा नगर, भरवारी

—– पुरानी और जर्जर पाइपलाइन में लीकेज के कारण गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। समस्या दूर कराने के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक पाइपलाइन दुरुस्त नहीं कराई गई।- शंकर लाल उर्फ बच्चा केसरवानी, भरवारी

वर्जन——–

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही लोगों के घरों तक साफ और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।- प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, नगर पालिका

मयंक अग्रहरि, निवासी उधोश्याम नगर, मंझनपुर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X