रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित पिकअप बाइक से भिड़ी, भाई-बहन गंभीर – Pickup Truck, Sent Out Of Control After Being Hit By A Lorry, Collides With A Motorcycle; Brother And Sister Critically Injured

November 26, 2026


जोकवा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के पास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रक, पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज, रविंद्रनगर रेफर कर दिया गया।

कसया थाना क्षेत्र के मथौली गांव निवासी मिंटू चौहान (20) पुत्र नगीना अपनी बहन मनीषा (25) के साथ बाइक से बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोईर पट्टी गांव गए थे। वहां से लौटते समय खैरटिया गांव के पास एक ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में मिंटू और उनकी बहन मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फाजिलनगर भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज, रविंद्रनगर रेफर कर दिया।

चौरा खास थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल तीनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X