रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Aligarh News:डिफेंस कॉरिडोर में 9.5 करोड़ से बन रहे दो फायर स्टेशन, 75 फीसदी काम पूरा – Two Fire Stations Being Built In The Defence Corridor At A Cost Of 9.5 Crore
अलीगढ़

Aligarh News:डिफेंस कॉरिडोर में 9.5 करोड़ से बन रहे दो फायर स्टेशन, 75 फीसदी काम पूरा – Two Fire Stations Being Built In The Defence Corridor At A Cost Of 9.5 Crore

November 26, 2026


Two fire stations being built in the Defence Corridor at a cost of 9.5 crore

डिफेंस कॉरिडोर में होता फायर स्टेशन का निर्माण।
– फोटो : samvad

अंडला स्थित डिफेंस कॉरिडोर में औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए करीब 9.5 करोड़ रुपये की लागत से दो फायर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। परियोजना का 75 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। 31 दिसंबर तक दोनों फायर स्टेशन तैयार कर संबंधित विभाग को सौंपने का लक्ष्य है।

खैर विकासखंड की ग्राम पंचायत अंडला में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से निर्माण कराया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, फायर स्टेशन के भवनों का मुख्य ढांचा तैयार हो चुका है। अब फिनिशिंग, बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े काम कराए जा रहे हैं। डिफेंस कॉरिडोर के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डिफेंस कॉरिडोर में रक्षा उपकरण बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों के विकसित होने के साथ अग्निसुरक्षा की जरूरत भी बढ़ रही है। ऐसे में दोनों फायर स्टेशन आग लगने जैसी आपात स्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में कम समय लगेगा। इससे औद्योगिक इकाइयों के साथ आसपास के गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों को भी सुरक्षा मिलेगी। समय पर आग पर काबू पाने से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X