रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बरेली

Bareilly News:दोस्त के घर आए रामपुर के युवक की मौत – Youth From Rampur Dies While Visiting A Friend’s House

November 26, 2026


बहेड़ी। टीचर कॉलोनी में दोस्त के घर आए बिलासपुर (रामपुर) के बिशारतनगर निवासी बलजिंदर सिंह (40) का शव बुधवार सुबह मिला। पुलिस के मुताबिक, बलजिंदर मंगलवार शाम को बहड़ी निवासी जिगरी दोस्त अमृत मान के घर आए थे। अमृत मान टीचर कॉलोनी में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि रात में दोस्त के साथ खाना खाया था। शराब भी पी थी। सुबह करीब सात बजे अमृत मान की बलजिंदर पर नजर पड़ी, तो उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। उठाने पर शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। वह उनको सीएचसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

फिलहाल परिजन ने शिकायत नहीं की है। दो छोटे-छोटे बच्चों के पिता की मौत से परिजन सदमे में हैं। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X