Jensen Huang का आपकी कार से सीधा कनेक्शन! इन गाड़ियों में लगी है NVIDIA चिप
NVIDIA और इसके को-फाउंडर Jensen Huang इन दिनों टेक और कॉर्पोरेट जगत में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. हाल ही में एक कथित अफेयर और उससे जुड़े विवादों के चलते हुआंग को कंपनी के CEO पद से इस्तीफा देना पड़ा, जिससे टेक मार्केट में भूचाल सा आ गया था. हालांकि, महज 11 दिनों के भीतर ही कंपनी के बोर्ड ने एक चौंकाने वाला यू-टर्न लेते हुए उन्हें फिर से सीईओ पद पर बहाल कर दिया.
इस पूरे हाई-वोल्टेज कॉरपोरेट ड्रामे के बीच क्या आप जानते हैं कि एनवीडिया और जेसेंन हुआंग का सीधा कनेक्शन आपकी कार से भी है? जी हां, ये कंपनी सिर्फ एआई सुपरकंप्यूटर्स ही नहीं बनाती, बल्कि भारत में बिकने वाली कई मॉडर्न कारों का डिजिटल दिमाग भी तैयार करती है. आइए 3 ऐसी ही कारों के बारे में जानते हैं.
Hyundai Bayon
हुंडई की इस मॉडर्न एसयूवी में NVIDIA पावर्ड कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट (ccNC) सिस्टम दिया गया है, जो डैशबोर्ड पर मौजूद डुअल 12.3-इंच की कर्व्ड पैनोरमिक स्क्रीन्स को पावर देता है. इस पावरफुल चिप की बदौलत बायोन का यूजर इंटरफेस फास्ट रिस्पॉन्स और बेहतरीन ग्राफिक्स प्रदान करता है.
इसकी सबसे बड़ी खासियत पर्पलेक्सिटी (Perplexity) द्वारा संचालित इन-बिल्ट जेनरेटिव एआई वॉइस असिस्टेंट है, जिससे ड्राइवर सामान्य बातचीत की तरह सवाल पूछ सकते हैं . इसके साथ ही कार में 70 से अधिक ब्लूलिंक कनेक्टेड फीचर्स और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स की सुविधा भी मिलती है.
Kia Sorento
किआ की इस प्रीमियम एसयूवी में भी एनवीडिया के प्रोसेसर की ताकत देखने को मिलती है, जो इसके कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट और 12.3 इंच की दो बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन्स को सुचारू रूप से चलाता है. सोरेंटो में पर्पलेक्सिटी एआई-बेस्ड Kia AI Assistant दिया गया है, जो ड्राइविंग के दौरान स्मार्ट और नैचुरल वॉइस इंटरैक्शन की सुविधा देता है.
एनवीडिया चिप की वजह से इसका सिस्टम बिना किसी रुकावट के काम करता है और ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स के जरिए हमेशा लेटेस्ट फीचर्स से लैस रहता है. इसके अलावा 12-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम केबिन के एक्सपीरियंस को और खास बनाता है.
Mercedes-Benz GLC Electric
लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में मर्सिडीज-बेंज जीएलसी इलेक्ट्रिक अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है. इस कार का सबसे बड़ा आकर्षण इसके डैशबोर्ड पर फैली 39-इंच की हाइपरस्क्रीन है, जिसे संभालने के लिए एनवीडिया के पावरफुल चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. ये कार मर्सिडीज की मॉडर्न MB.OS (मर्सिडीज-बेंज ऑपरेटिंग सिस्टम) प्लेटफॉर्म पर काम करती है.
एनवीडिया की कंप्यूटिंग पावर की मदद से ये बड़ी स्क्रीन बेहद क्रिस्प ग्राफिक्स, मल्टी-टास्किंग और एआई-बेस्ड इन-कार फीचर्स को पलक झपकते ही प्रोसेस करती है. ये तकनीक जीएलसी इलेक्ट्रिक को एक चलते-फिरते सुपरकंप्यूटर जैसा एक्सपीरियंस देती है.
