रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:झज्जर से दिल्ली जा रही बस में पिता से बिछड़ी 18 वर्षीय युवती, सुराग नहीं – 18-year-old Woman Gets Separated From Her Father On A Bus Traveling From Jhajjar To Delhi; No Leads Found

November 26, 2026


चरखी दादरी। बौंदकलां क्षेत्र के गांव निवासी 18 वर्षीय युवती झज्जर से दिल्ली जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती अपने पिता के साथ गांव से दिल्ली जा रही थी। झज्जर से दिल्ली के लिए बस में सवार होने के बाद वह भीड़ के चलते पिता से अलग हो गई। नजफगढ़ पहुंचने पर पिता ने बस में तलाश की तो बेटी नहीं मिली।

इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अब पिता की शिकायत पर अचीना ताल चौकी पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि वह दिल्ली किराये के मकान में रहता है। उसके दो बच्चे हैं। दिवाली के अवसर पर वह बेटी को दिल्ली ले जाने के लिए गांव आया था।

बेटी के साथ गांव से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। झज्जर पहुंचने के बाद दोनों ने दिल्ली जाने वाली बस पकड़ी। बस में अधिक भीड़ होने के कारण बेटी पीछे की तरफ चली गई, जबकि उसे आगे सीट मिल गई। जब वह नजफगढ़ में बस से उतरने लगा तो बेटी बस में नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर युवती की तलाश में जुट गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X