रोहतक में दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर गैंगवार के दौरान अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों की मौत की खबर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाऊ व सन्नी गैंग के बीच लंबे समय से गैंगवार चल रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मरने वालों में तीन डीघल के युवक हैं। ढाबे पर खाना खा रहा बेरी निवासी हिमांशु भी मारा गया है। पुलिस को शक है कि भाऊ गैंग ने हमला किया। जवाब में गैंगवार शुरू हुई। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।