रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पक्के घर का सपना होगा साकार:12,427 परिवारों को इस वर्ष मिलेंगे मकान, ग्राम सभा और सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी – 12,427 Families In The State To Get A Permanent Roof This Year; Gram Sabha And Survey Processes Completed.
ऊना

पक्के घर का सपना होगा साकार:12,427 परिवारों को इस वर्ष मिलेंगे मकान, ग्राम सभा और सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी – 12,427 Families In The State To Get A Permanent Roof This Year; Gram Sabha And Survey Processes Completed.

November 26, 2026


12,427 families in the state to get a permanent roof this year; Gram Sabha and survey processes completed.

पीएम आवास योजना।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 12,427 पात्र परिवारों को इस वित्तीय वर्ष में पक्की छत मिलेगी। ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत स्तर पर ग्राम सभा और सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रदेश के सभी 12 जिलों के लाभार्थियों के दस्तावेजों का स्वतः सत्यापन होने के बाद आवास आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस नए लक्ष्य को मिलाकर योजना की शुरुआत से अब तक प्रदेश में कुल 1,09,493 मकान मंजूर हो चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक 97,066 आवास मंजूर किए गए थे। इनमें से 77,157 लाभार्थियों के मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। शेष मकानों का निर्माण कार्य विभिन्न जिलों में प्रगति पर है। पूर्व में वर्ष 2016-17 में 4,706, 2017-18 में 2,433, 2019-20 में 868, 2020-21 में 3,882, 2021-22 में 3,482, 2023-24 में 12,818 और 2024-25 में 68,877 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X