रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरियाणा पंचायती राज खातों में सेंध:100 करोड़ की साइबर ठगी से हड़कंप, निदेशालय ने पीएनबी को ठहराया जवाबदेह – Cyber Breach In Haryana Panchayati Raj Accounts Rs 100 Crore Fraud Pnb
पंचकूला

हरियाणा पंचायती राज खातों में सेंध:100 करोड़ की साइबर ठगी से हड़कंप, निदेशालय ने पीएनबी को ठहराया जवाबदेह – Cyber Breach In Haryana Panchayati Raj Accounts Rs 100 Crore Fraud Pnb

November 26, 2026


Cyber breach in Haryana Panchayati Raj accounts Rs 100 crore fraud PNB

पंचायती राज साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा की पंचायती राज संस्थाओं के सरकारी खातों से साइबर धोखाधड़ी कर रकम निकालने का मामला अब 100 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच गया है। जांच में ठगी के तार कई राज्यों के साथ विदेश तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। 

एसआईटी ने अब तक सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये बिहार, राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले हैं। अभिषेक, गुरजिंदर, संजय, तरुण, मुकेश और उत्पल कांत समेत छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। वहीं, पंचायती राज निदेशालय ने खातों से पैसे निकलने के लिए पंजाब नेशनल बैंक को जवाबदेह ठहराया है। साथ ही मामले की जांच के लिए निदेशालय स्तर पर कमेटी गठित कर दी गई है।

पंचकूला साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच एजेंसियों को आशंका है कि सरकारी भुगतान पोर्टल को विदेश से हैक कर रकम देश के अलग-अलग हिस्सों में हजारों म्यूल बैंक खातों के जरिए निकाली गई। अब पुलिस का मुख्य फोकस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और रकम के लेन-देन में शामिल लोगों तक पहुंचने पर है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X