Panchkula News:टीपरा स्कूल में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – Students Showcased Their Talent On Constitution Day At Tipra School
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। राजकीय मिडल स्कूल टीपरा में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता और लघु नाटिका सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चौथी कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और योगदान पर आधारित लघु नाटिका रही। मुख्य शिक्षक वीर बहादुर और मिथुन ने विद्यार्थियों को संविधान के उद्देश्यों और बाबा साहेब के विचारों की जानकारी दी।प्रतियोगिताओं के प्राइमरी वर्ग में लविश प्रथम, आयुष शर्मा द्वितीय और सम्राट तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में मान्या प्रथम, परी द्वितीय और रवीना तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यापिका उमा रानी, नीलम रानी और कृष्ण कुमार का विशेष योगदान रहा।
