Bageshwar News:दांगण में चोरों का उत्पात, सरयू नदी में क्षतिग्रस्त मिलीं चोरी की दो स्कूटी – Thieves Run Rampant In Dangan; Two Stolen Scooters Found Damaged In The Saryu River

बागेश्वर के बालीघाट में सरयू नदी में फेंकी गई स्कूटी। संवाद
November 26, 2026

बागेश्वर के बालीघाट में सरयू नदी में फेंकी गई स्कूटी। संवाद
बागेश्वर। कठायतबाड़ा वार्ड स्थित दांगण क्षेत्र में वाहन चोरों और अराजक तत्वों की सक्रियता ने लोगों की नींद उड़ा दी है। मंगलवार रात एक ही इलाके में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया जिससे स्थानीय निवासियों और वाहन स्वामियों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
मंगलवार रात क्षेत्र निवासी दीपक पांडेय और कंचना की स्कूटी घर के बाहर खड़ीं थी जिन्हें चोर ले गए जबकि केवल पांडेय की स्कूटी का लॉक तोड़कर उसे आधे रास्ते तक ले जाने के बाद क्षतिग्रस्त हालत में छोड़ दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसके आधार पर चोरी हुई दोनों स्कूटी आरे के पास सरयू नदी में क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद कर ली गईं। चोरों ने स्कूटियों को नदी में क्यों फेंका, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय क्षेत्र में अराजक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। आरोप है कि भगवती मंदिर के आसपास देर रात तक कुछ लोगों का जमावड़ा लगता है, जहां शराब और अन्य नशे का सेवन कर शोर-शराबा किया जाता है। लोगों का कहना है कि यह जगह अराजक तत्वों का अड्डा बनती जा रही है। पीड़ितों ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बीडी पांडे परिसर के गेट के सामने खड़े वाहनों से तेल चोरी और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आ चुकी है, जिससे नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
कोट
इस मामले की जांच की जा रही है, अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
-अजय साह, सीओ, बागेश्वर
November 29, 2026
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चार महत्वपूर्ण मोटर मार्गों के सुधारीकरण कार्य को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। वन टाइम मेंटेनेंस योजना के अंतर्गत इन कार्यों के लिए कुल सात करोड़ 19 लाख 46 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति के तहत क्षेत्र के […]
November 28, 2026
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते एसपी डॉ. चंद्रा। संवाद बागेश्वर। नवनियुक्त एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने शनिवार को जिले के नए पुलिस कप्तान के रूप में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने परिवार के साथ बाबा बागनाथ मंदिर में दर्शन कर जिले की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। इसके […]
November 28, 2026
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के आठ मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे क्षेत्र की धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। जानकारी के अनुसार स्वीकृत राशि में से प्रत्येक मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 20-20 लाख रुपये निर्धारित […]
