रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:बोर्ड के समन की अनदेखी भारी पड़ी, प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की तलवार – Ignoring The Board’s Summons Proved Costly, The Principal Faces Action

November 26, 2026


कन्नौज। किशोर न्याय बोर्ड के बार-बार समन के बाद भी अभिलेख लेकर उपस्थित न होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को तलब किया है। बीएसए संदीप कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी तालग्राम को निर्देश दिया है कि एसकेडीएम हायर सेकेंड्री स्कूल चौतराहार ताहपुर के प्रधानाचार्य को 26 नवंबर 2026 को किशोर न्याय बोर्ड में सभी अभिलेखों सहित उपस्थित कराएं।

मामले में किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट ने 19 नवंबर 2026 के पत्र से अवगत कराया कि थाना तालग्राम निवासी ओमनरायन की आयु जांच के लिए प्रधानाचार्य को कई बार समन व नोटिस भेजे गए, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो रहे हैं। बोर्ड ने प्रधानाचार्य को 26 नवंबर को सुबह 10 बजे सभी शैक्षिक प्रपत्रों सहित उपस्थित कराने का निर्देश दिया है। प्रधानाचार्य की अनुपस्थिति से पत्रावली में समय से आदेश नहीं हो पा रहा है, जिसका किशोर के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जो बेहद आपत्तिजनक है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि प्रधानाचार्य सुनवाई में उपस्थित नहीं होते हैं तो विभागीय आदेशों व न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के कारण विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस पत्र की प्रतिलिपि प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड व संबंधित प्रधानाचार्य को भी भेजी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X