रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:मानसिक परेशानी में मदद मांगना कमजोरी नहीं, समझदारी की निशानी – Seeking Help For Mental Distress Is Not A Sign Of Weakness, But A Sign Of Wisdom
चंडीगढ़

Chandigarh News:मानसिक परेशानी में मदद मांगना कमजोरी नहीं, समझदारी की निशानी – Seeking Help For Mental Distress Is Not A Sign Of Weakness, But A Sign Of Wisdom

November 26, 2026


फोटो सहित

माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी में बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। विकसित भारत अभियान समिति ने गीतांजलि काउंसलिंग हेल्पलाइन के सहयोग से ब्रेकिंग द साइलेंस: मेंटल हेल्थ विदाउट स्टिग्मा विषय पर यह कार्यक्रम करवाया। इसमें मनोवैज्ञानिक डॉ. श्रेया पाहवा ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ होने का मतलब केवल किसी बीमारी का न होना नहीं है, बल्कि अपनी भावनाओं को समझना और जीवन की चुनौतियों का सामना करना भी है। उन्होंने बताया कि परेशानी के समय भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें समझना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर काउंसलर की मदद लेने से भी झिझकना नहीं चाहिए। कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि मानसिक परेशानी में मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी और साहस की निशानी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X