यूपी:कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच सीटों को लेकर रार, इकरा बोलीं- एक व्यक्ति की वजह से नहीं टूटेगा गठबंधन – Up: Dispute Between Congress And Sp Leaders Over Seats, Masood Says Even When Akhilesh Was The Cm, We Got 107
12:20 PM, 26-Nov-2026
सपा सासंद बोलीं- हम विधायकों की सीटों में कंप्रोमाइज नहीं करेंगे

कैराना सांसद इकरा हसन
एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए इकरा हसन ने कहा कि हम उन सीटों पर समझौता नहीं करेंगे जहां पर हमारे विधायक हैं। बाकी सारी सीटों पर बातचीत के दरवाजे खुले हैं।
12:15 PM, 26-Nov-2026
राजेंद्र पाल गौतम बोले- फिर से होगी बातचीत
सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, “अभी संविधान दिवस का आयोजन है, उत्सव का माहौल है। इसको मनाने दीजिए। इसके बाद दोनों पक्ष की बातचीत फिर शुरू होगी। एक अच्छे निर्णय पर हम पहुंचने की नियत रखते हैं लेकिन नियत को दोनों तरफ से साफ रखना होगा। दोनों को एक दूसरे की भावनों की कद्र करनी होगी, दोनों को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना होगा, दोनों को एक-दूसरे की रूचि का बचाव करना होगा और दोनों एक विचार के साथ साफ मन से अच्छी भावना से एकजुट होकर काम करेंगे तो निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।” दोनों पार्टियों की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा, “अभी कोई बैठक नहीं है।”
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश। सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, “अभी संविधान दिवस का आयोजन है, उत्सव का माहौल है। इसको मनाने दीजिए। इसके बाद दोनों पक्ष की बातचीत फिर शुरू होगी। एक अच्छे निर्णय पर हम पहुंचने की नियत रखते हैं लेकिन नियत को दोनों तरफ से साफ रखना होगा। दोनों को एक दूसरे की भावनों की कद्र करनी होगी, दोनों को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना होगा, दोनों को एक-दूसरे की रूचि का बचाव करना होगा और दोनों एक विचार के साथ साफ मन से अच्छी भावना से एकजुट होकर काम करेंगे तो निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।”
दोनों पार्टियों की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा, “अभी कोई बैठक नहीं है।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2026
12:05 PM, 26-Nov-2026
आजम खां ने कहा- ये बड़े लोगों का फैसला है, उन्हीं को करने दीजिए

रामपुर से लखनऊ पहुंचे आजम खां
ग्राफिक्स
आजम खां आज लखनऊ में हैं। वह सपा के द्वारा जारी होने वाले घोषणा पत्र के मौके पर रहेंगे। लखनऊ रवाना होने से पहले उन्होंने रामपुर में पार्टी नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया ने उनसे लखनऊ जाने और पार्टी के सियासी फैसलों को लेकर कई सवाल किए। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा गठबंधन को लेकर दिए गए उनके बयान की रही। आजम खां ने कहा, यह बड़ों का फैसला है, बड़ों पर ही छोड़ देना चाहिए।
11:55 AM, 26-Nov-2026
कांग्रेस सांसद के.एल. शर्मा बोले- किसी को बड़ी बात नहीं करनी चाहिए

कांग्रेस सांसद के.एल. शर्मा
कांग्रेस सांसद के.एल. शर्मा ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सपा सांसद इकरा हसन के बयान पर कहा, “किसी को भी इसमें बड़ी बात नहीं करनी चाहिए। ये समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। हमें या उन्हें कोई अधिकार नहीं। जो भी अधिकृत लोग हैं, उनका बयान लीजिए। केवल उन्हीं की बातें मानी जाएंगी।”
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | कांग्रेस सांसद के.एल. शर्मा ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सपा सांसद इकरा हसन के बयान पर कहा, “किसी को भी इसमें बड़ी बात नहीं करनी चाहिए। ये समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। हमें या उन्हें कोई अधिकार नहीं। जो भी अधिकृत लोग हैं, उनका बयान लीजिए। केवल उन्हीं की बातें मानी जाएंगी।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2026
11:44 AM, 26-Nov-2026
राहुल-प्रियंका ने ओढ़ रखी है चुप्पी

राहुल, प्रियंका के साथ अखिलेश। फाइल फोटो।
सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के आलाकमान ने चुप्पी ओढ़ रखी है। राहुल गांधी, मल्लिका अर्जुन खरगे और प्रियंका गांधी की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी अब तक नहीं आई है। इधर अखिलेश यादव ने भी सीट बंटवारे को लेकर टिप्पणी की है।
11:42 AM, 26-Nov-2026
‘हम कोई भीख मांग रहे हैं क्या?’

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम
हम कोई भीख मांग रहे हैं क्या? आप सीटें घोषित कर रहे हैं और हमें मीडिया से हमें इसकी जानकारी मिल रही है। यह गठबंधन पर प्रश्नचिह्न लगता है। आप सूची जारी कर रहे हैं तो 403 की जारी कर दो। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 26 सीट की तो कोई बात ही नहीं है। बात हमारी 403 सीट पर चल रही है। उस पर बातचीत फाइनल हो जाएगी, तब हम सबको सूचित करेंगे।
11:42 AM, 26-Nov-2026
सहारनपुर की दो सीटों पर भी सपा प्रत्याशी घोषित
सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के प्रतिनिधियों के बीच दिल्ली में दो दौर की वार्ता हुई है। जल्द ही तीसरे चरण की वार्ता भी होनी तय है। इस बीच सपा ने मंगलवार को अपने पांच प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसमें सहारनपुर की भी दो सीटें हैं, जहां से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद सांसद हैं।
11:41 AM, 26-Nov-2026
पांच सीटों पर समझौता नहीं करेगी सपा : इकरा
सांसद इकरा हसन ने कहा है कि समाजवादी पार्टी अपने पांच मौजूदा विधायकों की सीटों पर कांग्रेस से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में यह बात कही। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इकरा हसन को कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए गठित चार सदस्यीय समिति में शामिल किया है। हसन ने कहा कि इन सीटों पर कांग्रेस का दावा तार्किक नहीं है। हालांकि, अन्य सीटों पर कांग्रेस के पास जीत का समीकरण होने पर बातचीत की जा सकती है।
11:41 AM, 26-Nov-2026
कांग्रेस से पूछकर नहीं देंगे मेहनती नेताओं को टिकट

सपा नेता अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ भाजपा का मुकाबला किया था। आगे भी मिलकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को वही सीटें मिलेंगी जहां उसके जीतने की संभावना होगी। पार्टी की ओर से जिन प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है, वे जमीन पर मेहनत कर रहे हैं। अब हम ऐसे लोगों को टिकट कांग्रेस से पूछकर तो नहीं देंगे। भाजपा को हराने के लिए सभी सेकुलर ताकतों को एक साथ खड़े होना चाहिए। हम उसी दिशा में काम कर रहे है।
11:40 AM, 26-Nov-2026
कांग्रेस को कम सीटें देने का सवाल नहीं : शिवपाल
सपा-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षों के बीच सीट बंटवारे पर मंथन जारी है और कांग्रेस को कम सीटें देने का सवाल ही नहीं उठता। मुख्य लक्ष्य 2027 में भाजपा को हराकर सत्ता से हटाना है। यह बात बुधवार को प्रतापगढ़ में एक निजी कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही। गठबंधन की सभी सीटों पर जीत के लिए चर्चा चल रही है और जल्द ही सहमति बन जाएगी। बड़े गठबंधन से बड़ी जीत का दावा करते हुए शिवपाल ने भाजपा को कमजोर बताया और आरोप लगाया कि जनता के पैसे से बने बजट में विकास के बजाय केवल बंदरबांट है।
