अनूपपुर:सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक और हेल्पर की मौत, केबिन में फंसे शव – Anuppur: Two Killed As Speeding Truck Crashes Into Parked Vehicle On Nh-43, Bodies Trapped In Cabin

नेशनल हाईवे-43 पर दर्दनाक हादसा
November 26, 2026

नेशनल हाईवे-43 पर दर्दनाक हादसा
जिले में सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात कोतमा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-43 स्थित बुरहानपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार दूसरा ट्रक जा घुसा। भीषण टक्कर में ट्रक चालक और उसके सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के शव ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक शव बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे को निकालने का प्रयास जारी था। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। ओडिशा से लकड़ी लोड कर अनूपपुर की ओर आ रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व उसका सहयोगी केबिन में दब गए। सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जानकारी में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: सीहोर: रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उजाड़ दिया परिवार, बाइक को मारी टक्कर, प्रधानाध्यापक की मौत, महिला गंभीर
हादसों के बाद भी नहीं चेता यातायात विभाग
गौरतलब है कि अनूपपुर-जैतहरी मार्ग पर महज दो दिन पहले ही सड़क किनारे खड़े ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में एक फौजी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी जिले के यातायात विभाग और प्रशासन ने कोई ठोस सबक नहीं लिया। सड़कों के किनारे भारी वाहनों को खड़ा करने की समस्या जस की तस बनी हुई है। रात के समय सड़क किनारे खड़े ट्रक दूसरे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद वाहनों की अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होना यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है।
November 23, 2026
तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी विस्तार कोतवाली थाना क्षेत्र के छूलहा गांव के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप […]
November 17, 2026
पोस्टमार्टम कराने पहुंची पुलिस विस्तार जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवार गांव में सोमवार रात कुएं में गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कुएं से शव बाहर निकाला। मंगलवार सुबह पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद […]
November 17, 2026
अस्पताल में उपचार रत घायल विस्तार कोतमा थाना क्षेत्र के खोडरी गांव स्थित जर्राटोला पंचायत के आरोग्यधाम अस्पताल के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों […]
