रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार न्यूज:जमीन विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, सीने में मारी गोली; गांव में तनाव – Farmer Shot Dead Land Dispute In Madhepura Bihar News Bihar Police Investigation Bihar Crime
कोसी

बिहार न्यूज:जमीन विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, सीने में मारी गोली; गांव में तनाव – Farmer Shot Dead Land Dispute In Madhepura Bihar News Bihar Police Investigation Bihar Crime

November 26, 2026


बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के चांय टोला वार्ड-6 की है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कृपाली मंडल के रूप में हुई है। गोली उनके सीने में लगी थी। परिजन उन्हें लेकर बिहारीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

छोटे भाई ने बताई घटना की पूरी कहानी

मृतक के छोटे भाई अशोक मंडल ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने बेटे के साथ बोरिंग कराने चटनमा गांव गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में गांव के ही प्रह्लाद मंडल ने उन पर गोली चला दी। हालांकि, गोली उन्हें नहीं लगी और वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंच गए।

घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके भाई कृपाली मंडल को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय कृपाली घायल अवस्था में पड़े थे। अशोक उन्हें बाइक से मंजौरा पुलिस कैंप ले गए। वहां से उन्हें बिहारीगंज पीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

81 डिसमिल जमीन को लेकर 25 साल से विवाद

परिजनों के अनुसार, कृपाली मंडल के परिवार का गांव के ही जगदेव मंडल और उनके बेटे प्रह्लाद मंडल के साथ करीब 25 साल से 81 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। परिजनों ने इसी पुरानी रंजिश में कृपाली मंडल की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

डीएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

कृपाली मंडल अपने पीछे दो बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर उदाकिशुनगंज के डीएसपी पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X