रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:दो सवार, दो हेलमेट अभियान की एसएसपी ने संभाली कमान – Ssp Takes Charge Of The ‘two Riders, Two Helmets’ Campaign

November 26, 2026


झंडाचौक और तीलू रौतेली चौक पर वाहन चालकों से किया संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटद्वार। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और दोपहिया वाहन सवारों की सुरक्षा तय करने के लिए बुधवार को कोटद्वार में ‘दो सवार, दो हेलमेट’ अभियान चलाया गया। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार स्वयं सड़क पर उतरे और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

एसएसपी ने झंडाचौक, तीलू रौतेली चौक सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर वाहन चालकों और आमजन से सीधा संवाद किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को स्वयं के साथ पीछे बैठने वाली सवारी की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की। इस दौरान बिना हेलमेट पीछे बैठकर यात्रा कर रहे लोगों को हेलमेट की उपयोगिता बताते हुए सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट लगने से होने वाले गंभीर परिणामों की जानकारी दी गई। एसएसपी ने ऐसे लोगों को हेलमेट वितरित कर सुरक्षित सफर का संदेश भी दिया। एसएसपी ने ओवर-स्पीड वाहन न चलाने, शराब पीकर भी वाहन न चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X