रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Almora News:सात सूत्री मांगों के लिए ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू – Villagers Begin A Relay Hunger Strike At The Tehsil Headquarters In Support Of A Seven-point List Of Demands
अल्मोड़ा

Almora News:सात सूत्री मांगों के लिए ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू – Villagers Begin A Relay Hunger Strike At The Tehsil Headquarters In Support Of A Seven-point List Of Demands

November 26, 2026


Villagers begin a relay hunger strike at the tehsil headquarters in support of a seven-point list of demands

द्वाराहाट में क्रमिक अनशन पर बैठे आंदोलनकारी। संवाद

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की सात सूत्री मांगों के लिए क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति का तहसील मुख्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार से क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला और तल्ली मिरई की ग्राम प्रधान कविता राणा क्रमिक अनशन पर बैठीं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन साह ने दोनों का माल्यार्पण कर अनशन शुरू कराया।

आंदोलन के दस दिन बीतने के बावजूद शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से वार्ता की पहल नहीं होने से आंदोलनकारियों में नाराजगी है। समिति ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू कर आंदोलन तेज किया जाएगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि सड़कों की बदहाली से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई मार्गों पर लंबे समय से डामरीकरण नहीं हुआ है जबकि प्रस्तावित सड़कों का निर्माण भी शुरू नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए पूर्व में जालली में तैनात रहीं डॉ. कल्पना शर्मा को दोबारा द्वाराहाट में तैनात करने की मांग भी उठाई गई है। क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उनकी पुनः तैनाती जरूरी है। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख सुनील कांडपाल, विनोद जोशी, प्रधान राजेंद्र बिष्ट, मनोज रावत, हेमंत रौतेला, ललित रावत, ललित बिष्ट, हेम मठपाल, गणेश चौधरी और जीवन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X