रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:महिलाएं बना रहीं स्वच्छता संबंधी उत्पाद, कर रहीं कमाई – The Saraswati Self-help Group In Manikaura Village Of The Block Consists Of 11 Women

November 26, 2026


महराजगंज। फरेंदा ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वच्छता के उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। ये महिलाएं न सिर्फ स्वच्छता के हथियार तैयार कर रही हैं बल्कि इससे अच्छी कमाई भी कर रही हैं।

ब्लॉक के मनिकौरा गांव की सरस्वती स्वयं सहायता समूह में 11 महिलाएं शामिल हैं। इनको राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद अब ये महिलाएं हैंड सैनिटाइजर, फिनाइल, साबुन, सर्फ से लेकर हैंडवॉश तक बना रही हैं। इनके उत्पादों की मांग स्थानीय बाजार के साथ-साथ सरकारी विभागों और स्कूलों में भी हो रही है।

कम लागत में तैयार होने वाले ये उत्पाद बाजार से सस्ते व गुणवत्ता में बेहतर हैं। इससे समूह की हर महिला को हर महीने तीन से चार हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। समूह की अध्यक्ष कविता देवी ने बताया कि पहले हम घरों तक ही सीमित थीं लेकिन प्रशिक्षण के बाद आज हम फिनाइल, साबुन, हैंडवॉश बनाकर बेच रहे हैं। इससे हमारी आय बढ़ी है।

गांव में स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी आई है। बीएमएम फरेंदा अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि सरस्वती समूह की महिलाएं मॉडल के रूप में उभरी हैं। प्रयास है कि इनके उत्पादों को सीधे बाजार और सरकारी खरीद से जोड़ा जाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X