रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:हर-हर महादेव और राधे-राधे के जयकारों से गूंजी कंपिल नगरी – Farrukhabad News

November 26, 2026


कंपिल। प्राचीन तीर्थनगरी कंपिल में बुधवार को पांच दिवसीय 24 कोसी परिक्रमा का विधिवत शुभारंभ हुआ। हर-हर महादेव और राधे-राधे के जयकारों के बीच सैकड़ों साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने पदयात्रा शुरू की। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान कराकर संतों का स्वागत किया गया। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

कालेश्वर मंदिर के महंत सत्यगिरि महाराज के नेतृत्व में निकाली जा रही परिक्रमा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने संतों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और स्वयं भी परिक्रमा में शामिल हुए। महंत सत्यगिरि महाराज और संत भगवान दास ने बताया कि परिक्रमा का उद्देश्य जनकल्याण, लोकमंगल और धार्मिक आस्था का संदेश देना है।

पहले दिन परिक्रमा का रात्रि विश्राम हनुमानगढ़ी में होगा। दूसरे दिन इमादपुर बिलसड़, तीसरे दिन वेदू अड्डा जिजौटा और चौथे दिन गंगा किनारे शेखपुर में पड़ाव होगा। पांचवें दिन यात्रा कालेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।महंत सत्यगिरि महाराज ने बताया कि वर्ष 2014 में शुरू हुई यह धार्मिक परंपरा लगातार जारी है। परिक्रमा में भगवान दास, सत्यपाल गिरि, वेदू महाराज, प्रेम गिरि, मोहन दास, जयदेव महाराज सहित सैकड़ों संत और श्रद्धालु शामिल रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X