रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शाहजहांपुर:तबीयत बिगड़ने के बाद ग्रामीण की मौत, झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप – Villager Dies After Health Deteriorates Quack Accused Of Administering An Improper Injection
शाहजहांपुर

शाहजहांपुर:तबीयत बिगड़ने के बाद ग्रामीण की मौत, झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप – Villager Dies After Health Deteriorates Quack Accused Of Administering An Improper Injection

November 26, 2026


Villager dies after health deteriorates quack accused of administering an improper injection

संतराम सिंह यादव का फाइल फोटो
– फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव सरही में रामलीला का आयोजन कराने वाले संतराम सिंह यादव (55 वर्ष) की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी सोनकली के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे संतराम की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर परिजनों ने गांव के ही एक झोलाछाप को घर बुलाया। आरोप है कि उसने संतराम को इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, संतराम को फिल्मों में अभिनेता बनने का शौक था। उन्होंने इसके लिए काफी प्रयास भी किए थे। 

गांव में करीब 30 वर्षों तक उन्हीं के नेतृत्व में रामलीला का आयोजन होता रहा। इसमें वह लक्ष्मण की भूमिका निभाते थे। हालांकि, पिछले दो वर्षों से किसी कारणवश रामलीला का आयोजन नहीं हो पा रहा था। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X