रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंतिम विदाई में छलकीं आंखें:सड़क हादसे में सिपाही की मौत, सीपी और कमिश्नर ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा – Constable Mahesh Kumar Dies In Road Accident In Varanasi Commissioner And Cp Help Carry His Mortal Remains
वाराणसी

अंतिम विदाई में छलकीं आंखें:सड़क हादसे में सिपाही की मौत, सीपी और कमिश्नर ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा – Constable Mahesh Kumar Dies In Road Accident In Varanasi Commissioner And Cp Help Carry His Mortal Remains

November 26, 2026


Constable Mahesh Kumar dies in road accident in Varanasi Commissioner and CP help carry his mortal remains

पुलिस कमिश्नर और कमिश्नर ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा

विस्तार

सारनाथ रेलवे स्टेशन के पीछे मंगलवार रात सहजन के पेड़ से टकराकर बुलेट सवार पुलिसकर्मी महेश कुमार 25 वर्ष की मौत हो गई। बुधवार की सुबह सारनाथ पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिपाही के अंतिम विदाई में पुलिस अफसरों की आंखें भी छलक गईं। अफसरों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। 

कैसे हुआ हादसा

आजमगढ़ के गढ़वल निवासी वर्षीय महेश कुमार वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात थे। रात लगभग एक बजे महेश अपनी बुलेट से फरीदपुर रिंगरोड से स्टेशन की ओर जा रहे थे। स्टेशन के पीछे उनकी बुलेट असंतुलित होकर सहजन के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद महेश बुरी तरह घायल हो गए। रात में ही सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार उन्हें इलाज के लिए पंडित दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि महेश कुमार वर्ष 2018 बैच के पुलिसकर्मी थे। तीन भाई और दो बहनें हैं। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की। डीसीपी वरुणा राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि महेश पुलिस लाइन में तैनात थे और मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मंडलायुक्त की स्कॉर्ट ड्यूटी में थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X