रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एथनिक सूट कलेक्शन:शादी के सीजन में चाहिए सबसे खूबसूरत लुक? शरवरी वाघ के ये 7 सूट डिजाइन करें ट्राई – Sharvari Wagh’s Top 5 Ethnic Suit Looks Every Girl Should Try This Wedding Season
फैशन

एथनिक सूट कलेक्शन:शादी के सीजन में चाहिए सबसे खूबसूरत लुक? शरवरी वाघ के ये 7 सूट डिजाइन करें ट्राई – Sharvari Wagh’s Top 5 Ethnic Suit Looks Every Girl Should Try This Wedding Season

November 26, 2026


Sharvari Wagh’s Stunning Suit Collection: शादी का सीजन शुरू होते ही लड़कियों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिर किस तरह का आउटफिट पहना जाए, जिसमें खूबसूरती के साथ-साथ एलिगेंट और स्टाइलिश लुक भी मिले। खासकर जब बात शादी, मेहंदी, संगीत या किसी फैमिली फंक्शन की हो, तो हर कोई अपने पहनावे को लेकर खास तैयारी करना चाहता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) का फैशन सेंस आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन बन सकता है।

फिल्म ‘मुंज्या’ और ‘वेदा’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली शरवरी वाघ अपने वेस्टर्न फैशन के साथ-साथ एथनिक लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनका ट्रेडिशनल स्टाइल युवतियों को काफी पसंद आता है। कभी खूबसूरत अनारकली सूट, तो कभी हैवी एंब्रॉयडरी वाले ट्रेडिशनल आउटफिट में उनका अंदाज बेहद आकर्षक नजर आता है।

अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में लहंगे या भारी साड़ी की जगह कुछ हल्का, आरामदायक और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो शरवरी वाघ से जुड़े इन 5 एथनिक सूट स्टाइल्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ये डिजाइन शादी के अलग-अलग फंक्शन के लिए शानदार विकल्प बन सकते हैं।

Sharvari Wagh's Top 5 Ethnic Suit Looks Every Girl Should Try This Wedding Season

शरवरी वाघ के सूट का कलेक्शन
– फोटो : AI

अनारकली सूट में दिखेंगी रॉयल

शादी पार्टीज पर अगर आप साड़ी या लहंगा कैरी नहीं करना चाहती हैं लेकिन आपका लुक भी हैवी रखना चाहती हैं तो शरवरी के इस अनारकली सूट को स्टाइल कर सकती हैं। यह सेज या पिस्ता हरे रंग की सिल्क टिश्यू अनारकली है, जिस पर सुनहरी ज़रदोज़ी की कढ़ाई की गई है। 

देखने में लुक हैवी है लेकिन कैरी करने में इस तरह का आउटफिट आरामदायक और सहज हो सकता है। इसका फ्लेयर्ड डिजाइन रॉयल और ग्रेसफुल लुक दे रहा है। शादी के किसी खास फंक्शन के लिए आप एंब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट चुन सकती हैं। इसके साथ झुमके और जूती पहनकर अपने लुक को पूरा करें।

Sharvari Wagh's Top 5 Ethnic Suit Looks Every Girl Should Try This Wedding Season

शरवरी वाघ के सूट का कलेक्शन
– फोटो : AI

शरवरी वाघ ‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रमोशन के दौरान बैंगनी रंग का कढ़ाई वाला कुर्ता सेट और ऑलिव-ग्रीन रंग का दुपट्टा पहने नज़र आईं। इस कुर्ता पलाजो सेट को मुगा सिल्क ब्रोकेड से तैयार किया गया है, जिस पर हाथ की कढ़ाई, गोटा-पट्टी, कांच के मोती, धागे और सीक्वेंस का काम है। उन्होंने इस लुक को स्टेटमेंट ड्रॉप इयररिंग्स और अंगूठियों के साथ पूरा किया है। वेडिंग सीजन के लिए इस तरह का सूट डिजाइन आई कैचिंग हो सकती है।

Sharvari Wagh's Top 5 Ethnic Suit Looks Every Girl Should Try This Wedding Season

शरवरी वाघ के सूट का कलेक्शन
– फोटो : AI

हाॅल्टर नेक सूट और गरारा

अभिनेत्री शरवरी ने रोज़-गोल्ड/पीच ब्रोकेड टिश्यू गरारा सेट पहना है, जिस पर सुनहरी कढ़ाई की गई है। इसके साथ उन्होंने पारंपरिक आभूषण पहने हैं। सूट का हॉल्टर-नेक कुर्ता और पैनल वाला गरारा डिजाइन को स्टाइलिश बनाता है। सूट में बारीक सुनहरी कढ़ाई की गई है। साथ ही इसी से मेल खाता बॉर्डर वाला दुपट्टा भी पेयर किया है।

Sharvari Wagh's Top 5 Ethnic Suit Looks Every Girl Should Try This Wedding Season

शरवरी वाघ के सूट का कलेक्शन
– फोटो : AI

पटोला स्टाइल अनारकली

‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रमोशन के दौरान शरवरी ने जो पोशाक पहनी है, वह पटोला-स्टाइल की कढ़ाई वाली अनारकली ड्रेस है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लाल रंग का पैटर्न वाला दुपट्टा कैरी किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X