रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:पेड़ से टकराई बेकाबू कार, चालक की मौत, दो गंभीर घायल – Out-of-control Car Crashes Into A Tree; Driver Killed, Two Others Critically Injured
रेवाड़ी

Rewari News:पेड़ से टकराई बेकाबू कार, चालक की मौत, दो गंभीर घायल – Out-of-control Car Crashes Into A Tree; Driver Killed, Two Others Critically Injured

November 26, 2026


Out-of-control car crashes into a tree; driver killed, two others critically injured

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: ग्रामीण

रेवाड़ी। कुंड-डहीना मार्ग पर मनेठी की नाका की ढाणी के नजदीक बुधवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गांव जैतपुर निवासी नितिन (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों युवक कुंड स्थित एक पुस्तकालय में पढ़ाई करते थे। घायलों में ढाणी शोभा निवासी सूर्यप्रकाश (21) शामिल हैं। तीसरे युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

तीनों युवक कार में सवार होकर कुंड-डहीना मार्ग से जा रहे थे। मनेठी की नाका की ढाणी के पास सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर कुंड चौकी पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार से युवकों के पढ़ाई से संबंधित बैग भी मिले हैं। इससे पता चला कि तीनों कुंड की एक पुस्तकालय में पढ़ाई करते थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।

जांच अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतक का वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X