Fatehabad News:बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार – Two Accused Arrested In Case Involving The Snatching Of A Gold Earring From An Elderly Woman’s Ear
जाखल। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी दीपक उर्फ बाबा, निवासी गुरुद्वारा बस्ती, जाखल तथा जगसीर सिंह निवासी गांव कुलरियां, थाना बरेटा, जिला मानसा (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दीपक से एक हजार रुपये तथा आरोपी जगसीर सिंह से एक हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना जाखल प्रभारी निरीक्षक बलराज ने बताया कि गांव सिधानी निवासी 70 वर्षीय गुरमेलो कौर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 13 नवंबर को वह अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाबा बंगाली मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गए थे।
