रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:पेड़ की डाल काटने के विवाद में हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत – Elderly Man Dies After Getting Injured In Fight Over Cutting A Tree Branch
जौनपुर

Jaunpur News:पेड़ की डाल काटने के विवाद में हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत – Elderly Man Dies After Getting Injured In Fight Over Cutting A Tree Branch

November 26, 2026


Elderly man dies after getting injured in fight over cutting a tree branch

बक्शा… ओम प्रकाश सिंह, फाइल फोटो

बक्शा। बरजी गांव में बकरी के चारे के लिए पेड़ की डालियां काटने से मना करने पर हुए विवाद में घायल ओमप्रकाश सिंह (60) की बुधवार की शाम को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के मोलई सरोज पर कुल्हाड़ी से हमला करने और जबरन मुंह में जहर डालने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव मर्चरी में रखवा दिया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मृतक के बेटे ध्रुव सिंह ने बताया कि वह मुंबई में रहता है। घटना के दिन गांव निवासी मोलई सरोज बकरी लेकर जा रहा था। रास्ते में वह एक पेड़ से बकरी के चारे के लिए डालियां काटने लगा। पिता ओमप्रकाश सिंह ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान मोलई ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। बेटे का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी ने पिता के मुंह में जहर भी डाल दिया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

दूसरे पक्ष की तहरीर पर पहले ही दर्ज है प्राथमिकी

पुलिस ने बताया कि घटना के दिन मोलई सरोज थाने पहुंचा था। उसने ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ चाकू से हमला करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फिलहाल मृतक के बेटे की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X