रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शाहजहांपुर:एसएस विश्वविद्यालय में खेल महोत्सव का दूसरा दिन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम, इन्होंने मारी बाजी – Second Day Of The Sports Festival At Ss University In Shahjahanpur
शाहजहांपुर

शाहजहांपुर:एसएस विश्वविद्यालय में खेल महोत्सव का दूसरा दिन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम, इन्होंने मारी बाजी – Second Day Of The Sports Festival At Ss University In Shahjahanpur

November 26, 2026


Second day of the sports festival at SS University in Shahjahanpur

दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में खेल महोत्सव के दूसरे दिन भी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अक्षय श्रीवास्तव, बालिका वर्ग में रागिनी और सीनियर बालक वर्ग में अनुज कुमार वर्मा ने बाजी मारी। शुक्रवार को समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 

सुबह नौ बजे से खेलकूद का आगाज प्रारंभ हुआ। चार गुणा 200 मीटर रिले दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में बादल, विकास यादव, अशोक और अजय की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में रागिनी, श्रेया पांडेय, सानिया तिवारी और वृंदा शर्मा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन के विजेता 

बैडमिंटन जूनियर बालक वर्ग में दक्ष गंगवार प्रथम, स्वयं सक्सेना द्वितीय और संकल्प मणि मिश्रा तृतीय रहे। सीनियर बालक वर्ग में राज राठौर ने पहला, देव कश्यप ने दूसरा और अनमोल गंगवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में तान्या प्रथम, आकर्षी परमार द्वितीय और आवी तृतीय रहीं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X