रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:लाहौल-स्पीति में दो सड़क हादसों मेंं आठ लोग घायल – Eight People Injured In Two Road Accidents In Lahaul-spiti
कुल्लू

Kullu News:लाहौल-स्पीति में दो सड़क हादसों मेंं आठ लोग घायल – Eight People Injured In Two Road Accidents In Lahaul-spiti

November 26, 2026


केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फीली सड़कों पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए हैं।

पहली घटना में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर दीपक ताल के समीप एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 70 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं, ग्रांफू-काजा सड़क पर बातल के समीप बर्फ पर एक अन्य वाहन फिसलकर अनियंत्रित हो गया। इसमें भी चार लोग सवार थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को दीपक ताल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई टैक्सी को कुल्लू निवासी निखिल चला रहा था। वाहन में पश्चिम बंगाल के श्यामनगर निवासी पर्यटक शांतनु वासु, उनकी पत्नी पोलोनि नायक और पुत्र विविष्कान वासु सवार थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य चलाकर चारों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया।

वहीं, बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बातल के पास दूसरा हादसा पेश आया। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार कार के बर्फ पर फिसलने से चालक नियंत्रण खो बैठा। वाहन में सवार अनिल कुमार (24) पुत्र नरपत राम निवासी सेरी कोठी, चोखली, तहसील सुंदरनगर, सुरेश पाल (48) पुत्र नरपत राम निवासी गांव शुआंह, डाकघर लोहरा, तहसील बल्ह और सतीश कुमार (35) पुत्र चेत राम निवासी सरवाहन, डाकघर बलोह, तहसील कोटली सवार थे। वाहन को पंजाब के रूपनगर जिले की तहसील रूपनगर के गांव कोशपुरा, डाकघर मल्कपुर निवासी करनैल सिंह (44) पुत्र गुलजार सिंह चला रहा था।

घायलों को बीआरओ वाहन से काजा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। घाटी में लगातार गिरते तापमान के कारण सड़कों पर जम रही बर्फ वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन रही है। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने कहा कि घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X