रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:कोहरे में दिखा बाघ, रोमांचित हुए पर्यटक – Tiger Spotted In The Fog; Tourists Thrilled
बहराइच

Bahraich News:कोहरे में दिखा बाघ, रोमांचित हुए पर्यटक – Tiger Spotted In The Fog; Tourists Thrilled

November 26, 2026


Tiger spotted in the fog; tourists thrilled

कतर्नियाघाट संर​क्षित वनक्षेत्र में विचरण करता बाघ। – स्रोत : पर्यटक

बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ दिखाई दिया। कच्चा रास्ता पार करता बाघ कुछ देर नजर आया, फिर जंगल में ओझल हो गया। बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। उन्होंने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।

सीतापुर निवासी महेश सिंह अपने परिजनों के साथ जंगल सफारी पर निकले थे। उसी दौरान कोहरे के बीच उन्हें बाघ कच्चा मार्ग पार करता दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल उसकी तस्वीर खींच ली। धुंध के बीच बाघ का दीदार पर्यटकों के लिए यादगार बन गया।

वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने कहा कि बाघों का आसानी से दिखाई देना वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटन के लिहाज से सुखद संकेत है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X