रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गाजीपुर:संविधान दिवस पर सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों पर हुई चर्चा – Ghazipur Discussion Held On Social Justice And Civil Rights On Constitution Day
ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर:संविधान दिवस पर सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों पर हुई चर्चा – Ghazipur Discussion Held On Social Justice And Civil Rights On Constitution Day

November 26, 2026


Ghazipur Discussion held on social justice and civil rights on Constitution Day

गाजीपुर सपा, संविधान दिवस

विस्तार

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह भवन, बंशी बाजार में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया।

संविधान के आदर्शों को लागू करना जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक, समतामूलक और न्यायपूर्ण व्यवस्था का मार्ग दिखाया। प्रस्तावना में दिए गए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को लागू करना सरकार और नागरिकों की जिम्मेदारी है। सपा संविधान, लोकतंत्र और पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X