रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:सड़क किनारे बैठी महिलाओं पर पलटा गैस सिलिंडर लदा थ्रीव्हीलर, एक की मौत – A Three-wheeler Loaded With Gas Cylinders Overturned On Women Sitting On The Roadside, Killing One
कौशांबी

Kaushambi News:सड़क किनारे बैठी महिलाओं पर पलटा गैस सिलिंडर लदा थ्रीव्हीलर, एक की मौत – A Three-wheeler Loaded With Gas Cylinders Overturned On Women Sitting On The Roadside, Killing One

November 26, 2026


A three-wheeler loaded with gas cylinders overturned on women sitting on the roadside, killing one.

हादसे में महिला की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद

थाना क्षेत्र के घटमापुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडर लदा अनियंत्रित थ्रीव्हीलर सड़क किनारे बैठी महिलाओं पर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। चालक भी घायल हुआ है।

कैमा गांव के मजरा लोधन का पुरवा निवासी शीला देवी (40) पत्नी ओमप्रकाश, राधा देवी (50) पत्नी अरुण कुमार, अमरावती (30) पत्नी पप्पू और लक्ष्मी देवी (32) पत्नी दुर्गा प्रसाद सड़क किनारे बैठकर बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान सिराथू की ओर से घटमापुर जा रहा 31 भरे गैस सिलिंडर लदा थ्रीव्हीलर अनियंत्रित होकर महिलाओं के ऊपर पलट गया।

वाहन के नीचे दबीं महिलाओं के शोर मचाने पर राहगीरों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सिराथू सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शीला देवी को मृत घोषित कर दिया। राधा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल वाहन चालक सुनील कुमार का सिराथू में उपचार चल रहा है।

पइंसा थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि थ्रीव्हीलर को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X