Auraiya News:तीन आरक्षी बने उपनिरीक्षक, पहली से ट्रेनिंग – Three Constables Promoted To Sub-inspectors; Training Begins Soon
फोटो-47- थाने में इंस्पेक्टर के साथ खड़े जवान। स्रोत पुलिस
-जवानों को ट्रेनिंग के लिए किया गया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। थाने में तैनात तीन आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक पद पर हो गया है। उन्हें नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कोतवाली में सम्मानित किया गया। इसके बाद तीनों को ट्रेनिंग के लिए रवाना कर दिया गया।
सुल्तानपुर निवासी सनी चौधरी, मिर्जापुर निवासी अंकित यादव और सीतापुर निवासी ऋषि पाल सिंह 28 अप्रैल को दिबियापुर थाने में आरक्षी पद पर तैनात हुए थे। इन तीनों ने ड्यूटी के साथ-साथ उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी की। कड़ी मेहनत के बाद तीनों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे थे।
बृहस्पतिवार को थाने परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। क्राइम निरीक्षक राजेश कुमार ने तीनों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे पूरे थाने के लिए गौरव का क्षण बताया। क्राइम निरीक्षक राजेश कुमार ने तीनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तीनों चयनित उपनिरीक्षकों की ट्रेनिंग एक दिसंबर से शुरू होगी।
