रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली में दर्दनाक हादसा:दाल लदे जुगाड़ रिक्शे से कुचलकर ढाई साल की बच्ची की मौत, शव देख मां हुई बेसुध – Two-and-a-half-year-old Girl Dies After Being Run Over By Rickshaw In Bareilly
बरेली

बरेली में दर्दनाक हादसा:दाल लदे जुगाड़ रिक्शे से कुचलकर ढाई साल की बच्ची की मौत, शव देख मां हुई बेसुध – Two-and-a-half-year-old Girl Dies After Being Run Over By Rickshaw In Bareilly

November 26, 2026


Two-and-a-half-year-old girl dies after being run over by rickshaw in Bareilly

बच्ची का फाइल फोटो
– फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की नई बस्ती माधववाड़ी में बृहस्पतिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। दाल के कट्टों से लदा एक जुगाड़ रिक्शा पलटने से ढाई साल की मासूम शिवांशी उर्फ लाडो की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

मृतका की मां राधिका ने बताया कि उनकी बेटी शाम चार बजे घर के बाहर मंदिर के पास खेल रही थी। तभी दाल के कट्टों से लदा जुगाड़ रिक्शा अचानक सड़क पर पलट गया। शिवांशी उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जुगाड़ रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X