रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:बूरा खेड़ी बस अड्डे के पास कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो घायल – Car Hits Auto-rickshaw Near Boora Khedi Bus Stand; Two Injured

November 26, 2026


चरखी दादरी। गांव बूरा खेड़ी बस अड्डे के पास तेज रफ्तार कार ने गलत साइड में आकर एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अज्ञात सवारी को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस को दी शिकायत में हरि नगर वार्ड 21 निवासी विनय प्रकाश(44) ने बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। 25 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह पुरानी सब्जी मंडी से परचून का सामान लेकर अटेला जा रहा था। रास्ते में मेजमान चौक से उसने एक सवारी ऑटो में बैठा ली। जब वह बूराखेड़ी बस अड्डे से आगे पहुंचा तो सामने से आ रही कार गलत साइड में आ गई और उसके ऑटो को टक्कर मार दी।

हादसे में विनय प्रकाश और अज्ञात सवारी घायल हो गए। राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अज्ञात सवारी को पीजीआई रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X