रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धार:पुलिस जवान ने पत्नी से की जमकर मारपीट, दीवार पर दे मारा सिर; एमपीपीएससी की तैयारी करने से भी रोकता है – Police Officer Severely Beat His Wife, Slamming Her Head Against A Wall
धार

धार:पुलिस जवान ने पत्नी से की जमकर मारपीट, दीवार पर दे मारा सिर; एमपीपीएससी की तैयारी करने से भी रोकता है – Police Officer Severely Beat His Wife, Slamming Her Head Against A Wall

November 26, 2026


Police officer severely beat his wife, slamming her head against a wall

घायल का इलाज हुआ

विस्तार

शहर में पदस्थ एक पुलिस जवान पर पत्नी के साथ मारपीट और घरेलू प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। बुधवार को घरेलू विवाद के दौरान जवान ने कथित तौर पर पत्नी का सिर दीवार से टकरा दिया, जिससे उन्हें चोट आई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता का आरोप है कि पति शराब के नशे में आए दिन उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करता है। वह नाबालिग बच्चों के सामने भी गाली-गलौज करता है।

ये भी पढ़ें- प्रेमी दानिश की हैवानियत: श्योपुर में प्रेमिका की गला काटकर हत्या, रिश्तों में खटास आई तो उतारा मौत के घाट

महिला का कहना है कि वह मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, लेकिन पति उनकी पढ़ाई का विरोध करता है। इसी बात को लेकर भी आए दिन विवाद होता है। मामला डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिस जवान संग्राम सिंह लोधी से जुड़ा बताया जा रहा है। उनकी ड्यूटी न्यायालय में रहती है। पीड़िता के अनुसार, बुधवार को हुए विवाद के दौरान पति ने उनके साथ मारपीट की और सिर दीवार से टकरा दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार कराना पड़ा।

पहले भी छोड़ चुकी थीं घर, हादसे के बाद लौटीं

महिला ने बताया कि पति की शराबखोरी और कथित मारपीट से परेशान होकर वह पहले भी कई बार घर छोड़ चुकी थीं। इसी दौरान एक सड़क हादसे में संग्राम सिंह घायल हो गए थे। तब उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा था कि संकट के समय जीवनसाथी साथ नहीं देगा तो कौन देगा। उनकी अपील पर भरोसा कर महिला वापस लौट आईं और मुश्किल वक्त में पति की देखभाल की। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। महिला का आरोप है कि पति दोनों बच्चों के सामने ही उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। उनका दावा है कि वह लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X