रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मैनपुरी

Mainpuri News:राजकीय बालगृह के कर्मियों को पांच माह नहीं मिला मानदेय – Staff At The State-run Children’s Home Have Not Received Their Honorarium For Five Months

November 26, 2026


मैनपुरी। राजकीय बालगृह (शिशु) आगरा का बृहस्पतिवार को न्यायिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया, इस दौरान कई कमियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान पता चला कि आउटसोर्सिंग को को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है, जबकि सेवा प्रदाता कंपनी को अक्तूबर तक का भुगतान हो चुका है। साफ-सफाई आदि की कमी भी मिलीं, न्यायिक अधिकारियों ने प्रभारी अधीक्षक को सुधार के निर्देश दिए।जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रूपेश रंजन के आदेश पर बृहस्पतिवार को अपर जनपद न्यायाधीश पॉक्सो जाहेंद्र पाल सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी-2 कमल सिंह ने राजकीय बालगृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रभारी अधीक्षक बेटा सिंह मौजूद मिले, बताया कि बालगृह में शून्य से 10 वर्ष तक के बच्चों को आश्रित हैं, जिसमें जनपद मैनपुरी के तीन बच्चे हैं। न्यायिक अधिकारियों ने मच्छरों से बचाव आदि के निर्देश दिए। रसोई में साफ सफाई की कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि बाल गृह में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मियों को पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, जबकि सेवा प्रदाता कंपनी को अक्तूबर माह तक भुगतान किया जा चुका है। न्यायिक अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता व मैन्यू के अनुसार भोजन दिए जाने की बात कही। न्यायिक अधिकारियों ने निरीक्षण में पाया कि पूर्व में किए गए निरीक्षणों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत नहीं की गई है। आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नूतन चौहान वीडियो कॉंफ्रेंसिंग क जरिए निरीक्षण में शामिल हुईं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X