रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:वेतन रोकने के बाद छह बीएलओ ने भरे आवेदन – Six Blos Submitted Applications After Their Salaries Were Withheld

November 27, 2026


चित्रकूट। मतदाता पुनरीक्षण में फॉर्म फीडिंग में शून्य होने पर सुपरवाइजर व बीएलओ के वेतन रोकने के बाद छह बीएलओ ने तेजी दिखाई लेकिन अभी भी अन्य की प्रगति शून्य रही।

एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि 15 मतदेय स्थल के बीएलओ व सुपरवाइजर ने मतदाता पुनरीक्षण के फॉर्म फीडिंग में शून्य होने पर वेतन रोकने के आदेश दिए गए थे। पत्र जारी होने के बाद मुस्लिम पुरवा के मध्य भाग के बीएलओ राजेंद्र कुमार आर्या ने फॉर्म छह के 13 आवेदन भरे। वहीं प्राथमिक विद्यालय ब्यास बन्ना के बीएलओ अजीत कुमार मिश्र ने चार, बनवारीपुर के सोमदत्त, ताम्रबनी के राजकरन, रौली कल्याणपुर के दिनेश कुमार अनुरागी ने एक-एक व अकबरपुर (ब) के सुरेश कुमार ने छह आवेदन ऑनलाइन किए। एसडीएम ने बताया कि शून्य से हटने वाले बीएलओ के वेतन रोकने के आदेश जारी किए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X