रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालौन

Jalaun News:नकल रोकने के लिए पॉलिटेक्निक में मजिस्ट्रेट तैनात, सीसीटीवी से हो रही निगरानी – Magistrates Deployed At Polytechnic To Prevent Cheating, Cctv Surveillance Underway

November 27, 2026


उरई। राजकीय पॉलीटेक्निक में 17 नवंबर से शुरू हुई विषम सेमेस्टर और विशेष बैक पेपर परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। ये परीक्षाएं पांच दिसंबर तक चलेंगी। राजकीय पॉलीटेक्निक उरई को जिले की सात फार्मेसी संस्थाओं का नोडल केंद्र बनाया गया है।

यहां तीन मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा कक्षों की सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी हो रही है। परीक्षाओं का इंटरनेट के जरिये लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बालकराम, रामकिशुन और शैलजा व्यास को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। प्रभारी प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में परीक्षा की निगरानी हो रही है। सहायक केंद्र अधीक्षक प्रतिभा पंडित और ऋषिकांत त्रिपाठी सहित परीक्षा अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण कर रहे हैं। आंतरिक उड़ाका दल की जिम्मेदारी राहुल सोनकर को दी गई है। संयुक्त निदेशक संदीप कुमार सिंह और परिषद के उड़ाका दल भी औचक निरीक्षण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बीएसए विकास चौधरी ने केंद्र का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। फार्मेसी विषय में पंजीकृत 15 परीक्षार्थियों में से एक अनुपस्थित रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X