रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हॉकी इंडिया लीग:कब से शुरू होगा नया सीजन? सात दिसंबर को होगी नीलामी, जानें टूर्नामेंट की पूरी जानकारी – Hockey India League New Season And Auction Details Teams Purse And Auction Dates All You Need To Know
खेल

हॉकी इंडिया लीग:कब से शुरू होगा नया सीजन? सात दिसंबर को होगी नीलामी, जानें टूर्नामेंट की पूरी जानकारी – Hockey India League New Season And Auction Details Teams Purse And Auction Dates All You Need To Know

November 27, 2026


Hockey India League new season and Auction details teams purse and Auction dates all you need to know

हॉकी इंडिया लीग
– फोटो : IANS

विस्तार

हॉकी इंडिया लीग 2026-27 की शुरुआत जनवरी के पहले सप्ताह में होगी, जिसके लिए पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सात दिसंबर 2026 को होने जा रही है। आगामी सीजन में पुरुषों की प्रतियोगिता में छह और महिलाओं की प्रतियोगिता में चार फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। यह लीग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखेगी। दिसंबर में होने वाली नीलामी से पहले, फ्रेंचाइजी खिलाड़ी की ट्रेडिंग और रिटेंशन की प्रक्रिया में शामिल होंगी।

हॉकी इंडिया ने कहा, घोषित कार्यक्रम के अनुसार, फ्रेंचाइजी को 29 नवंबर 2026 तक अन्य फ्रेंचाइजी को अपने संभावित खिलाड़ी ट्रेड के बारे में सीधे सूचित करना होगा। आधिकारिक ट्रेडिंग विंडो 29 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे खुलेगी और दो दिसंबर को 10:00 बजे बंद हो जाएगी। इसके बाद, फ्रेंचाइजी को दो दिसंबर को 12:00 तक एचआईएल को उन खिलाड़ियों के बारे में बताना होगा जिन्हें वे पूरी तरह से रिलीज कर रही हैं और अपनी अंतिम टीम सूची जमा करनी होगी। उसी दिन शाम पांच बजे एचआईएल सभी फ्रेंचाइजी को नीलामी के लिए खिलाड़ियों की संयुक्त सूची भेज देगा।

क्या होगी हर फ्रेंचाइजी की सैलरी कैप? 

इसके बाद, पिछले सीजन की प्रक्रिया का पालन करते हुए फ्रेंचाइजी के पास तीन दिसंबर को शाम 5 बजे तक उन खिलाड़ियों की सूची जमा करने का समय होगा, जिन्हें वे नीलामी में शामिल करने के लिए चुनना चाहती हैं। नीलामी के लिए खिलाड़ियों की सूची में रांची रॉयल्स पुरुष टीम और एचआईएल गवर्निंग काउंसिल टीम के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। 2026/27 सीजन के लिए, पुरुष प्रतियोगिता में हर फ्रेंचाइजी के लिए सैलरी कैप 4 करोड़ रुपए और महिला प्रतियोगिता में 2 करोड़ रुपए तय की गई है। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 लाख, 5 लाख और 10 लाख रुपए होगी। इससे फ्रेंचाइजी को तय वित्तीय ढांचे के भीतर अपनी टीम बनाने के लिए स्पष्ट श्रेणियां मिलेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X