रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रोहतक

Rohtak News:212 युवाओं ने प्रस्तुत किए नए विचार – 212 Young People Presented New Ideas

November 27, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Thu, 26 Nov 2026 11:02 PM IST

212 young people presented new ideas

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के नवाचार, प्रोत्साहन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) की ओर से तीन दिवसीय जिलास्तरीय स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प विचार से विस्तार तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षक विकास केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और नवोदित उद्यमियों ने अपने नए विचारों और उद्यम संबंधी योजनाओं को प्रस्तुत किया। कुल 212 प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ निर्णायक मंडल के सामने 60 सेकंड में अपने उद्यम संबंधी विचार प्रस्तुत किए। प्रारंभिक मूल्यांकन के बाद 70 टीमों का चयन किया गया। अंतिम दिन 50 चयनित टीमों ने पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से निर्णायक मंडल के सामने अपने विचार रखे। इनमें से चयनित टीमें आगे जोनल सेमीफाइनल में रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X