छतरपुर:किसान से रिश्वत लेने पर पटवारी को तीन साल की सजा, 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया – Chhatarpur Patwari Ankit Pathak Three Years Imprisonment Bribery Case

छतरपुर जिला न्यायालय
November 27, 2026

छतरपुर जिला न्यायालय
छतरपुर। जिला न्यायालय ने किसान से रिश्वत मांगने के मामले में पटवारी अंकित पाठक को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पटवारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला करीब सात साल पुराना है।
जिला न्यायालय के एडीपीओ संजय यादव के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत ने सुनवाई के बाद पटवारी को भ्रष्टाचार का दोषी पाते हुए सजा का एलान किया।
तरमीम के बदले मांगी रिश्वत
एडीपीओ संजय यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में चंद्रनगर हल्के में पदस्थ पटवारी अंकित पाठक ने किसान से रिश्वत मांगी थी। पटवारी ने किसान राजेंद्र सिंह यादव से उनकी जमीन की तरमीम के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। किसान राजेंद्र सिंह यादव ने पटवारी की इस मांग के संबंध में लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें- एमपी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत: अब दो नंबर के सवालों में भी मिलेगा विकल्प, पेपर में पुरानी व्यवस्था लागू
लोकायुक्त ने 8 हजार रुपये लेते पकड़ा
शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त सागर की टीम ने कार्रवाई की। लोकायुक्त सागर की टीम ने 22 जुलाई 2019 को पटवारी अंकित पाठक को किसान से 8 हजार रुपये लेते रंगेहाथों पकड़ा था। लोकायुक्त पुलिस ने इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया था।
अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
मामले की सुनवाई छतरपुर जिला न्यायालय में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत में हुई। अदालत ने पटवारी अंकित पाठक को किसान से रिश्वत लेने का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। न्यायालय ने दोषी पटवारी को तीन साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
November 29, 2026
अपराध विस्तार शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पत्रकार चौक के पास स्थित श्री बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर दुकान से 50 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं। चोरी […]
November 28, 2026
छतरपुर जिले के चंदला नगर में शादी समारोह में शामिल होने आए महोबा के नगर पालिका पार्षद पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 10 से 12 लोगों ने तलवार, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पार्षद पर हमला किया। हमले में पार्षद गंभीर […]
November 28, 2026
बी.एड. की परीक्षा देते पकड़े गए चार मुन्नाभाई विस्तार महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड की परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां मूल परीक्षार्थियों की जगह दूसरे लोगों को बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। उड़नदस्ता टीम ने जांच के दौरान ऐसे चार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। इनमें तीन युवक और […]
