रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhadohi News:न पुलों पर संकेतक और न रिफ्लेक्टर… भगवान भरोसे चल रहा जिंदगी का सफर – No Signs Or Reflectors On The Bridges… The Journey Of Life Continues
भदोही

Bhadohi News:न पुलों पर संकेतक और न रिफ्लेक्टर… भगवान भरोसे चल रहा जिंदगी का सफर – No Signs Or Reflectors On The Bridges… The Journey Of Life Continues

November 27, 2026


No signs or reflectors on the bridges... the journey of life continues

थानीपुर नहर चौराहा पर नही लगा संकेतक व रिफ्लेक्टर। संवाद

ज्ञानपुर। जिले में 74 किलोमीटर नहरों के जाल और 46 किलोमीटर मोरवा व 52 किलोमीटर वरुणा नदी पर बने पुलों और पुलियों पर आवागमन सुरक्षित नहीं है। दोनों नदियों पर जगह-जगह बने पुलों में कई क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वहीं, किसी भी पुल के पास न तो संकेतक बोर्ड हैं और न ही रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा, नहरों पर बनी पुलियों के पास भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। हमारी टीम ने जिले भर में बृहस्पतिवार को पुलों और पुलियों की स्थिति देखी, लेकिन कहीं भी संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर के इंतजाम नहीं मिले। कई जगह पुल जर्जर मिले। वरुणा नदी भदोही जिले में करीब 52 किलोमीटर के दायरे से होकर गुजरती है। इसके अलावा, करीब 46 किलोमीटर लंबी मोरवा नदी जिले के बीच से होकर गुजरती है। इन दोनों नदियों पर जिले में करीब 10 पुल बने हैं। इसके अलावा, करीब 74 किलोमीटर के नहर नेटवर्क के बीच जिले भर में लगभग करीब 35 पुलियों का निर्माण कराया गया है। इन सभी पुलों और पुलियों पर अब तक सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं।

जिले में ठंड ने पूरी तरह दस्तक दे दी है।

सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध भी दिखने लगी है। रात के समय भी धुंध का असर दिखाई दे रहा है। ऐसे में पुलों और पुलियों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से हादसों की आशंका बढ़ सकती है। नहरों और नदियों के पास वाहन पलटने से हो चुके हैं हादसे: जिले में नहरों और नदियों के पास वाहन पलटने से कई हादसे हो चुके हैं। इसी साल ज्ञानपुर कोतवाली के असनाव चौकी क्षेत्र के बैराखास गांव में एक कार अनियंत्रित होकर टूटे हुए डिवाइडर से टकराई और सीधे नहर में जा गिरी।

बीते साल नवंबर में एक महिला अपने परिवार के साथ जा रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक नहर में गिर गई, जिसमें उनकी बच्ची की जान चली गई। बीते साल ही चौरी क्षेत्र में वरुणा नदी के टूटे पुल के पास एक ट्रैक्टर आधा लटक गया था। इस हादसे में चालक की जान बाल-बाल बची।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X