रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:न्यायालय से लेकर स्कूलों और थानों में संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया – From Courts To Schools And Police Stations, A Pledge Of Allegiance To The Constitution Was Taken
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:न्यायालय से लेकर स्कूलों और थानों में संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया – From Courts To Schools And Police Stations, A Pledge Of Allegiance To The Constitution Was Taken

November 27, 2026


गाजीपुर। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को न्यायालय, शिक्षण संस्थानों और पुलिस थानों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराकर उसके आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठा का संकल्प दिलाया गया।

जिला न्यायालय सभागार में जनपद न्यायाधीश जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया। उन्होंने सभी से संविधान में निष्ठा रखने का आह्वान किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम दास ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य समानता और बराबरी का अधिकार तथा संविधान की सर्वोच्चता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संविधान निर्माण में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वह प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।

इस मौके पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के संजय हरि शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय शैलोज चंद्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह, अभिमन्यु सिंह, संजय के लाल, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह सहित न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

इसी तरह से सैदपुर मुंसफी न्यायालय के सभागार में गोष्ठी एवं शपथ समारोह हुआ। सिविल जज जूडि अश्वनी कुमार ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर सहायक अभियोजन अधिकारी पुष्पांजलि मिश्रा, बार के अध्यक्ष शिवधनी त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता रामजन्म यादव, दिनेश सिंह, सैय्यद जफर आदि मौजूद रहे।

उधर, उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर लूर्दस कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, तुलसी सागर में सुबह नौ बजे एक स्वर, एक संविधान अभियान के तहत प्रस्तावना का पाठ और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं लोक अदालत के नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम दास और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने छात्राओं को संविधान के महत्व और मूल्यों की जानकारी दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X