रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:अस्पतालों में चार बेड आरक्षित, मिलेंगे तीन कंबल – As Winter Progresses, Demand For Jaggery Increases In The Market, It Is Also Beneficial For Health
कौशांबी

Kaushambi News:अस्पतालों में चार बेड आरक्षित, मिलेंगे तीन कंबल – As Winter Progresses, Demand For Jaggery Increases In The Market, It Is Also Beneficial For Health

November 27, 2026


As winter progresses, demand for jaggery increases in the market, it is also beneficial for health.

सीएचसी सिराथू में बढ़ते ठंडी को देखकर आर​क्षित बेड। संवाद

स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी बढ़ने पर ठंड से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में चार-चार बेड आरक्षित किए गए हैं। मरीजों को ठंड से बचाने के लिए प्रत्येक बेड पर तीन-तीन कंबल दिए जाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में रूम हीटर सक्रिय कर दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपचार के दौरान दवाओं की कमी न हो।

रेफरल व्यवस्था में बदलाव : स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था में भी बदलाव किया है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किसी मरीज को जिला अस्पताल भेजने से पहले।

संबंधित केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) वहां के इमरजेंसी चिकित्सक से फोन पर बात करेंगे। इससे मरीज के पहुंचने से पहले ही जिला अस्पताल में उसके उपचार की तैयारी की जा सकेगी। यह व्यवस्था गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलने में सहायक होगी।

सीएचसी सिराथू में बढ़ते ठंडी को देखकर आरक्षित बेड। संवाद

सीएचसी सिराथू में बढ़ते ठंडी को देखकर आरक्षित बेड। संवाद

सीएचसी सिराथू में बढ़ते ठंडी को देखकर आरक्षित बेड। संवाद

सीएचसी सिराथू में बढ़ते ठंडी को देखकर आरक्षित बेड। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X