पंजाब में सर्दी के मौसम में भी बिजली संकट गहराने लगा है। सरकारी और निजी क्षेत्र के थर्मल प्लांटों के छह यूनिट बंद होने से 2260 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप पड़ गया है। प्रदेश में बिजली की औसत मांग करीब 9000 मेगावाट है, जबकि सभी स्रोतों से उत्पादन लगभग 3500 मेगावाट ही हो रहा है।
मांग और उपलब्धता के बीच बड़े अंतर के कारण पावरकाम को बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिला मुख्यालयों, कंडी इलाके और शहरी औद्योगिक क्षेत्रों तक ढाई से सवा तीन घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।