रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोरखपुर

Gorakhpur News:विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार की ठगी – Rs 80,000 Swindled Under The Pretext Of Providing A Job Abroad

November 27, 2026


बड़हलगंज। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये लेने और युवक को वापस बुलाने के लिए ढाई लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

बड़हलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली सुधरी देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मिथिलेश कुमार विदेश में नौकरी करने के लिए बरहुआं पावर हाउस, सहजनवां निवासी एजेंट हसनैन के संपर्क में आया था। आरोप है कि एजेंट ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे करीब 80 हजार रुपये लिए। इसके बाद उनका बेटा विदेश चला गया। अब उसे भारत वापस बुलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। सुधरी देवी को आशंका है कि उनका बेटा विदेश में किसी परेशानी में फंसा हुआ है। उन्होंने एजेंट और उसके गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ बेटे की सुरक्षित वापसी की मांग की है। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X