रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered Against A Youth On Charges Of Enticing Away A Minor Teenage Girl

November 27, 2026


चरखी दादरी। शहर की एक मार्केट में दुकान पर बैठी 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी के पिता ने युवक पर उसके पास बेटी की आपत्तिजनक फोटो होने का आरोप भी लगाया है। मामले की जांच महिला थाना पुलिस को सौंपी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि 25 नवंबर को उनकी बेटी दुकान पर बैठी थी। दोपहर करीब 2:15 बजे उनके चचेरे भाई का फोन आया। उसने बताया कि किशोरी रोहतक चौक पर एक युवक के साथ पैदल जा रही है। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि किशोरी उसके साथ जा रही है। वहीं किशोरी ने कहा कि युवक उसे अपने साथ ले जा रहा है।

सूचना मिलने पर पिता मौके पर पहुंचे। शिकायत के अनुसार, घर पहुंचने पर किशोरी ने बताया कि युवक के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो भी हैं। पिता ने आरोप लगाया कि युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच महिला थाना पुलिस को सौंप दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X